फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Mon, 27 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में सहारनपुर-रुड़की रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। जमीन के विवाद के चलते छह माह से पुल का काम अटका हुआ था। अब जमीन मिलने पर सेतु निगम ने पेपर मिल की ओर से पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। ओवरब्रिज के लिए यहां पर आधार स्तंभ बनाए जा रहे हैं। डीएम आवास के पास आधे पुल को निर्माण पहले हो चुका है। इस ओवरब्रिज के बनने से नागरिकों को महानगर में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सहारनपुर-नागल मार्ग पर पेपर मिल गेट के सामने से डीएम आवास रोड तक इस महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना है। डीएम आवास के पास पर मार्ग पर जमीन मिलने पर पुल निर्माण में कोई परेशानी नहीं आई। मगर रेलवे लाइनों के पास स्टार पेपर मिल के की ओर जमीन को लेकर विवाद होने से उस पर पुल निर्माण शुरू नहीं हो सका था। छह माह इस जमीन के निपटारे में लग गए। रेलवे ने अब जमीन पुल बनाने के लिए उप्र सेेतु निगम को उपलब्ध कराई। जमीन मिलते ही सेतु निगम ने नागल रोड से पेपर मिल के पास से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। सोमवार को पुल के आधार स्तंभ को बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। इस ओर भी 13 आधार स्तंभ बनाए जाएंगे।

75.37 करोड़ रुपये की परियोजना

दाबकी रोड पर डीएम आवास के समीप से नागल रोड तक बनने वाले इस ओवरब्रिज की लंबाई 957.15 मीटर है। इस परियोजना का कुल बजट 75.37 करोड़ रुपये है।

पुल निर्माण से ये होगा फायदा

जिन वाहनों को मुजफ्फरनगर, देवबंद, मेरठ से आकर देहरादून चौक पर जाना है वे इस ओवरब्रिज से होकर जिला अस्पताल के पीछे से होकर देहरादून चौक पर जाएंगे। शाकंभरी, विकासनगर, अंबाला की ओर आने वाले वाहन भी इस ओवरब्रिज से होकर नागल मार्ग पर उतरकर देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ की ओर जा सकेंगे। ओवरब्रिज के बनने से सदर बाजार, ढमोला नदी पुल पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


- डीएम आवास से लेकर नागल रोड पर पेपर मिल तक ओवरब्रिज बनना है। छह माह से जमीन का मामला लटका था। अब दूसरी साइड पर जमीन उपलब्ध होने पर पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी वर्ष में ओवरब्रिज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। -सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें