बन्हेडा में स्टेशन का निर्माण भी शुरू
इस नई रेल लाइन पर बन्हेडा और झबरेडा में स्टेशन बनाए जाएंगे। झबरेड़ा से आगे ट्रैक इकबालपुर स्टेशन पर जाकर मिल जाएगा। बन्हेड़ा गांव में स्टेशन निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है।
27.45 किलोमीटर बनेगी नई रेल लाइन
देवबंद से रुड़की तक 27.45 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन बननी है। जनपद सहारनपुर के 14 ग्रामों से 17 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इन ग्रामों में 919 किसानों की 86.26 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। हरिद्वार जनपद में करीब 11 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी, जिसके लिए 11 गांवों के किसानों की 51 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है।
33 किलोमीटर दूरी हो जाएगी कम
देवबंद से रुड़की तक नई रेल लाइन बनने से यात्रियों को इसका लाभ होगा। दिल्ली से रुड़की तक की दूरी 33 किलोमीटर कम हो जाएगी। ट्रेन अभी तक रुड़की वाया टपरी होकर जाती है। नई लाइन बनने से देवबंद से सीधे रुड़की जाएगी। दूरी कम होने पर यात्रा में समय बचेगा और किराया भी कम होगा।
इन गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन
नई रेलवे लाइन जनपद के 14 गांव जाटौल, मंझौल जबरदस्तपुर, नियामत, बंहेड़ा खास, माजरी, साल्हापुर, राजपुरउर्फ रामपुर, दुनीचंदपुर, असदपुर करंजाली, चकराम बाडी, दिवालहेड़ी, नूरपुर, देवबंद हदूद से होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें: MEERUT: नेपाली नौकर ने गार्ड को खिलाया खीर-परांठा, फिर साथियों संग दो घंटे में खंगाली बिल्डर की कोठी
देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन परियोजना में तेजी से कार्य किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है।
अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
देवबंद में नई रेल लाइन के लिए मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।- फोटो : SAHARANPUR