फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोरक्ष गंगा सरोवर में प्रवेश को लेकर बनी दोनों पक्षों में बनी सहमति

Wed, 01 Jul 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर म्हाडी स्थल पर गोरक्ष गंगा सरोवर में प्रवेश को लेकर जारी विवाद मंगलवार की देर शाम सुलझ गया। इससे पहले श्री गोगा म्हाडी सुधार सभा व हिंदू संगठनों ने आंदोलन का आह्वान किया था। स्थल पर बड़ी संख्या में आमजन के साथ संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसलसे पहले पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पदाधिकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

श्री गोगा म्हाडी सुधार सभा के चौधरी अनिल प्रताप सैनी ने गोरक्ष गंगा सरोवर में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर म्हाडी स्थल पर जुटने का आह्वान किया था। मंगलवार को म्हाडी स्थल पर काफी संख्या में आमजन और संस्था के पदाधिकारी एकत्रित हो गए। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों की बात महापौर से हुई। बातचीत के बाद फन पॉइंट के मैनेजर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद मुख्य मांगों पर सहमति बन गई। अनिल सैनी ने बताया कि हमारी मुख्य मांगों को मान लिया गया है, लेकिन इसके बाद भी संस्था की ओर से अपने लेटर पैड पर मांग पत्र और ज्ञापन देने का काम किया जाएगा। शुरुआत से ही हमारी यही बात रही है कि यह संविधान से चलने वाला देश है। हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग रहते हैं, लेकिन आस्था का भी सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें