फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
सुल्तानपुर में शनि शिला पर पूजा करते श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। सुल्तानपुर स्थित शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में शनि शिला, हनुमानजी, मां काली तथा भैरव बाबा की मूर्तियों की स्थापना का कार्यक्रम मंत्रोच्चार तथा हवन के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंडित अंकुर दीक्षित, पंडित अनिल शर्मा, दीपक दीक्षित, सुभाष शर्मा, रोहित वशिष्ठ के नेतृत्व में एक सप्ताह तक चले पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में सुल्तानपुर निवासी शेर सिंह सैनी द्वारा बनाए गए स्थल पर शनि शिला को स्थापित किया गया तथा उनके निकट हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके अलावा मंदिर परिसर में मां काली तथा भैरव बाबा की मूर्तियों की स्थापना भी विधि विधान के साथ की गई। पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि शनि देव न्याय के देवता हैं, वह किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देते तथा कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसी तरह भैरव बाबा भी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देते तथा सब के साथ न्याय करते हैं। मां काली दुष्टों का सर्वनाश कर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।
मूर्ति स्थापना से पूर्व पूजन किया गया तथा सामूहिक हवन का कार्यक्रम हुआ। हवन में मुख्य यजमान शेर सिंह सैनी तथा राजपाल सैनी के अलावा आशु सैनी, शिवनंदन शर्मा, अमरीश त्यागी, प्रकाश चंद सैनी, जयप्रकाश शर्मा, सीताराम सैनी, बालकृष्ण शर्मा, जयपाल सैनी, डॉ. हूकुम सिंह आदि उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर में यज्ञ करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें