सहारनपुर। जिले में राशन वितरण के पहले ही दिन आपाधापी का माहौल रहा। कहीं कनेक्टिविटी गायब हो गई तो शहर में एक व्यक्ति ने कम राशन देने के मामले में स्टिंग करके वीडियो वायरल कर दिया। जिसे लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
सरकार की ओर से अन्तोदय कार्ड पर 35 किलो राशन निशुल्क दिए जाने की बात कही गई थी। जिसमें 20 किलो गेंहू, 15 किलो चावल फ्री दिया जायेगा। वहीं पात्र गृहस्थी के प्रत्येक सदस्य मनरेगा और श्रम विभाग कार्ड धारक को तीन किलो गेहूं दो किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। शहर में शालीमार गार्डन में दो से पांच रुपये प्रति किलो महंगा देने को आरोप लगा लोगों ने हंगामा किया। खान आलमपुरा, पठानपुरा आदि क्षेत्रों में राशन लेने को लेकर लंबी कतार लगी रही। पर्चियों को लेकर भी आपाधापी रही। कई राशनकार्ड धारकों को वापस किया गया। बेहट रोड पर पार्षद ने राशन सही से नहीं मिलने पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शहर में एक व्यक्ति ने कम राशन देने का स्टिंग करके वीडियो वायरल कर दिया। कई ने राशन डीलर द्वारा कल आने की बात कहने, कहीं लोगों को झिड़कने वाले विडियो भी वायरल हुए। बड़गांव में नेटवर्क गायब होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान राशन कार्ड धारकों ने अखबार, बोरा सहित अन्य चीजों को अपने कतार मानकर लगा दिया, ताकि दोबारा आने पर वे उसी नंबर से लाइन में लगे।
सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जो भी उस दायरे में आ रहे हैं। सभी को राशन दिया जाएगा। चूंकि आज पहला दिन था। लिहाजा बड़ी तादाद मेें लोग एकत्रित हो गए। जिससे थोड़ी अव्यवस्था हुई। हालांकि लोगों ये बता दिया गया कि उन्हें राशन जरूर मिलेगा। स्टिंग की जो बात है। वह उनके संज्ञान में नहीं आई है। हो सकता है भीड़ की वजह से कोई राशन वाले ने कुछ बात कह दी हो। राशन की कालाबाजारी या अधिक पैसा लेने जैसी कोई बात नहीं है। पैनी नजर रखी जा रही है। फिर भी यदि कोई ऐसा करता है तो निश्चित तौर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।
शिवपुर गांव में बंद पड़ी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान- फोटो : DEVBAND
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते पठानपुरा में राशन के लिये लगी लंबी कतार- फोटो : SAHARANPUR
हारनपुर में लॉकडाउन के चलते देहरादून रोड पर राशन के लिये लगी लंबी कतार- फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव में मशीन की कनेक्टिविटी गायब होने पर ग्रामीणों द्वारा सोशल डिस्टेंस के हिसाब से सड़क पर ?- फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव में सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से राशन लेने के लिए गोल घेरों में खड़े ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने को लगी लाइन- फोटो : SAHARANPUR
तमाम जागरुकता अभियान के बावजूद छुटमलपुर में राशन वितरण के दौरान नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग- फोटो : SAHARANPUR