फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शु्क्रवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि धान की फसल तैयार होने जा रही है और किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता है। सहकारी समितियां किसान को यूरिया उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में किसानों का शोषण चरम पर है। कांग्रेस इसका विरोध करते हुए आंदोलन जारी रखेगी। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को राहत देने के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी कर रही हैं। इस दौरान पूर्व महासचिव सुशील चौधरी अंबोली, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, महासचिव मनीष त्यागी, गुलफाम अंसारी, निशांत गुप्ता, राकेश, मोहम्मद कासिम, महमूद हसन, विक्रम सिंह राणा, गौरव वर्मा, हरमन सिंह हन्नी, सुरेंद्र गुप्ता, इकराम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें