विकासखंड़ बलियाखेड़ी ब्लॉक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेसियों का आंदोलन जारी है। इसी के तहत शनिवार को भी कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को कम कराए जाने की मांग की।
शनिवार को युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद गुलफाम मलिक व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरुण शर्मा नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खंड विकास अधिकारी बलियाखेड़ी ब्लॉक के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसके साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वरुण शर्मा और गुलफाम मलिक ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता का उत्पीड़न करने में लगी हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में वर्तमान में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम निम्न स्तर पर है। उसके बावजूद भारत में दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जो सरासर गलत है। इसके खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अक्षय चौधरी, अमरदीप जैन, रिहान अहमद, गुलशेर अल्वी, सतपाल बर्मन, मेनपाल सिंह, असलम, प्राणनाथ मौजूद रहे।