फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम उमेश मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंता जताई और पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी और शहर अध्यक्ष शाह फैसल कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव केवल मतदान की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। हकीम जफर महमूद, प्रदीप त्यागी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें