फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना उपचार किट मरीजों को पहुंचाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सेवा सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारी मरीजों को कोरोना उपचार किट पहुंचाएंगे। इसके लिए प्रदेश महासचिव और सचिव ने पदाधिकारियों को किट का वितरण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेेश महासचिव व मंडल प्रभारी डाक्टर संजीव शर्मा व प्रदेेश सचिव एवं जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने जनपद के 11 ब्लॉकों के अध्यक्षों को कोरोना उपचार किट वितरित की। प्रदेश महासचिव डाक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में सरकारी अव्यवस्थाओं एवं भ्रष्टाचार के चलते देश और प्रदेश की जनता को बहुत बुरी हालात से गुजरना पड़ा। पहली लहर में जहां प्रवासी मजदूरों ने पैदल चलते-चलते सड़कों पर जान दे दी, वहीं दूसरी लहर में दवाइयों व ऑक्सीजन की कमी एवं कालाबाजारी ने हजारों लोगों की जान ले ली। इन सभी परिस्थितियों के लिए भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस ने अपनी सेवा की संस्कृति को कायम रखते हुए सेवा सत्याग्रह शुरू किया। प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने कहा कि हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि पार्टी द्वारा दी गई इन कोरोना किटों को उन मरीजों को पहुंचाएं, जिन्हें उनके घरों में आइसोलेट किया गया है, जिससे वह जल्द स्वस्थ हो सके। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआइसीसी जावेद साबरी, उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, अरविंद पालीवाल, आरिफ खान, मनीष त्यागी, दुष्यंत राणा, इंदौर सिंह, अब्दुल कादिर त्यागी, राकेश मोगा, फाजिल हुसैन, प्रीतम सैनी, पार्षद सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, अर्चित जैन, गौरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें