फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की संगठन सृजन अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान की शुरुआत के दौरान प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद व महानकर अध्यक्ष वरुण ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। संगठन मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महानगर में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड 36 सहित कई जगहों पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए संगठन सृजन अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर मोनिंदर सूद और वरुण शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं सहित तमाम वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही बूथ स्तर पर कांग्रेस लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में लोग परेशान है। कांग्रेस पूरी ईमानदारी के साथ आम जनता की लड़ाई को लड़ेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष मो. आसिफ खान, विशाल, शहजादी बेगम, नीरज कपिल, खुर्शीद, गुलशेर अलवी, दिलशेर राणा, सचिन वर्मा, मुर्सलीन, आरिफ मंसूरी, मो. काशिफ, इकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें