सहारनपुर। नेपियर घास के उत्पादन प्रोजेक्ट के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को स्कॉच अवार्ड में पहला स्थान मिलने पर स्कॉच समूह के प्रबंध निदेशक दीपक दलाल ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश ने सभी मूल्यांकन चरणों में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्हें पहला स्थान मिला। उन्होंने कहा कि स्कॉच अवार्ड अपनी कठोर, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परिणाम आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पाने वाले जिलाधिकारी डॉ. दिनेश को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।