फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जम्मू जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट

विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री
विज्ञापन
- हेमकुंड, शालीमार एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनों में चल रही वेटिंग
विज्ञापन

- वैष्णों देवी और अमरनाथ यात्रा के कारण बनी स्थिति


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश और बाढ़ के बाद रेल सेवाएं बहाल हुईं तो ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। खासकर जम्मू जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। यह स्थिति वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा होने के कारण बनी है।


सहारनपुर में ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन से अप और डाउन में करीब 150 ट्रेनें गुजरती हैं। जब से ट्रेनें बहाल हुई हैं, तब से भीड़ चल रही है। आलम यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट तक नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस के स्लीपर, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में 13 अगस्त तक वेटिंग हैं। सबसे ज्यादा वेटिंग स्लीपर में है। 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस में केवल 26 जुलाई को सीट है। उसके बाद इसमें भी अगस्त तक वेटिंग रहेगी।
विज्ञापन

इनके अलावा 12238 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14611 गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी साप्ताहिक एक्सप्रेस, 12469 कानुपर सेंट्रल-जम्मूतवी, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ, 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी और 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। यात्रियों को तत्काल टिकट लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें