फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ स्मार्ट रोड का कार्य शीघ्र पूरा करें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते स्मार्ट सिटी चेयरमैन डॉ.लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गुणवत्ता के साथ स्मार्ट रोड का कार्य शीघ्र पूरा करें : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त व स्मार्ट सिटी चेयरमैन डॉ. लोकेश एम ने स्मार्ट रोड से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि जहां भी जल निगम व सीवर आदि का कार्य समाप्त हो गया है उन सड़कों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने रेलवे रोड व कोर्ट रोड की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई।
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने सर्किट हाउस में एसएससीएल (सहारनपुर स्मार्ट सिटी लि.) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त सीईओ ग़जल भारद्वाज तथा वीसी आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने रायवाला रोड, मंडी समिति रोड, रेलवे रोड व कोर्ट रोड आदि स्मार्ट रोड का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए मार्गों का काम शीघ्र पूरा करें, जिससे यातायात में लोगों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने पार्कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन पार्कों में पेड़ों के कारण सोलर लाइट ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं, वहां उनके स्थान पर इलेक्ट्रिक लाइट लगायी जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आईसीसीसी की कार्यदायी संस्था एनईसी से कहा कि जिन जंक्शन पर कार्य पूरा हो गया, उन्हें जल्द चालू कराएं। उन्होंने कोर्ट रोड पर पार्किंग की समस्या को देखते हुए फुटपाथ पर पौधों के लिए छोडे़ गए स्थान को हटाकर वहां पार्किंग स्थल विकसित करने को कहा। सीईओ ग़जल भारद्वाज ने सड़क निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था आर सी सी के अधिकारियों को सड़क पर उड़ने वाली धूल से बचाव के लिए शीट लगाने को कहा। इससे पूर्व विभिन्न परियोजनों के संदर्भ में कार्यदायी संस्थाओं के भुगतान को लेकर सभी डायरेक्टर्स ने गंभीरता से चर्चा के बाद भुगतान को स्वीकृति दी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की 61 स्वीकृत परियोजनाओं में 13 नयी परियोजनाओं के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने को भी स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं में मानकमऊ में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, जनमंच में पार्किंग व बहुउद्देशीय हॉल, तथा स्मार्ट रोड से लिंक गलियों को आरसीसी व इंटर लॉकिंग से ठीक कराने का कार्य शामिल है। बैठक में स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश कुमार, डीजीएम फाइनेंस अमित कुमार, कंपनी सचिव शंकर तायल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें