सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने बताया कि सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। जनपद में सी विजिल एप पर आई शिकायतों का 55 मिनट में निस्तारण होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप का उपयोग चुनाव की अधिसूचनाओं की तारीख से अचार संहिता के उल्लंघनों की रिपोर्टिंग के लिए किया जा सकता है। इस एप केवल लाइव फोटो, वीडियो और एप के अंदर से ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या दो मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीआईएस जानकारी संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाती है, जिससे फ्लाइंग स्क्वॉड को कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच जाता है।