रेलवे स्टेशन पर परिवाद शिविर में समस्याएं सुनते रेल अधिकारी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों की शिकायत सुनने के लिए रेलवे स्टेशन पर अंबाला मंडल कार्मिक शाखा की ओर से परिवाद शिविर लगाया गया। इसमें वेतन, ट्रांसफर सहित दर्जनभर से अधिक शिकायतें हैं। कई शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर समाधान किया।
शुक्रवार को अंबाला डिवीजन से सहायक कार्मिक अधिकारी हरीश गांधी, सीनियर सेक्शन अधिकारी शिवदीप सिंह और वेलफेयर इंस्पेक्टर सलामुद्दीन परिवाद शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने रेल कर्मचारियों की वेतन, टीए, ट्रांसफर सहित अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुना और इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी हरीश गांधी ने कहा कि परिवाद शिविर रेलवे कर्मचारियों हित के लिए बहुत लाभकारी है। समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के बाद उन्हें सूचित भी किया जाता है। इसमें कर्मचारी लिखित और मौखिक दोनों तरह से अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। मामलों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण कराया जाता है।