आशा माॅडर्न स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा बारह के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक आशा जैन ने किया। कक्षा 11 के छात्रों ने सबसे पहले वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद नृत्य, लघु नाटिका, गीतों से सभी दर्शकों को आनंदित किया गया। 12वीं के छात्रों ने मंच पर आकर विचार व्यक्त किए और अनुभव साझा किए। विद्यालय के 12वीं के श्रेष्ठ बच्चों को आशा जैन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डा. दिव्य जैन ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अध्यापक आरके शर्मा, रेखा शर्मा, प्रदीप त्यागी, मनोज शर्मा, डा. अवधेश गुप्ता, आदर्श जैन, इंद्रजीत, अनिल चड्ढा, नेहा शर्मा, रजनी खुराना, ममता शर्मा, प्रीति कथूरिया आदि मौजूद रहे। श्रेष्ठ छात्रों में दिव्या बजाज, वैभव चौधरी, अनिकेत शर्मा, दीपांशी, सिद्घार्थ, आकांक्षा चौधरी, लायबा, नूर, आदित्य, वंशिका, श्रुति, अनन्या, हर्ष आदि मौजूद रहे।