एक-दूसरे को रंग लगाकर दिया सौहार्द का संदेश
सहारनपुर। पुराने शहर के मोहल्ला छत्ता जंबूदास में मुस्लिम समाज और पुलिस के जवानों के साथ जैन समाज के लोगों ने होली का त्योहार मनाकर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
इस मौके पर मोहल्ला छत्ताजंबूदास निवासी व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि सहारनपुर में सदा भाईचारा कायम रहा है और रहेगा। हम सबका कर्तव्य है कि एक-दूसरे के त्योहार में शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा दें। इसके साथ ही नफरत फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें। रंगों का जीवन में बहुत महत्व है। गौरव जैन ने होली पर्व हमें राष्ट्र प्रेम का संदेश जाता है। होली, दीपावाली और ईद जैसे त्योहार एक दूसरे के करीब आने मौका देते हैं। इसके साथ ही ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी रंग लगाकर बधाई दी। इस दौरान राफे सिद्दीकी, मोहम्मद अलीम, श्रेय जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राव रमीज, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।