फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते कॉलेज तीन दिन के लिए बंद

विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सेनेटाईज करता कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानाचार्य के कोरोना संक्रमित आने के बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को पहुंची छात्राओं को बाहर से ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन

मटिया महल स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। ऐसे में शुक्रवार से रविवार तक कॉलेज को बंद कर दिया गया। शुक्रवार को कॉलेज के लिपिक और कुछ अन्य कर्मचारी कॉलेज में मौजूद मिले। शिक्षकों और छात्राओं की छुट्टी रखी गई। अनेक छात्राएं पहुंची थीं, जिन्हें लौटा दिया गया।
साथ ही नगर निगम की गाड़ी को बुलाकर कॉलेज के दोनों भवनों को सैनिटाइज कराया गया। कॉलेज के ही कर्मचारी ने कक्षों के भीतर जाकर हाथ से चलाई जाने वाली मशीन से कक्षों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में नगर के एक महाविद्यालय का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद से शिक्षकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। वहीं, शामली के एक कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर भी पॉजिटिव मिले हैं, वह सहारनपुर शहर के हकीकतनगर में रहते हैं।

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मिलने बंद किया गया कॉलेज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें