फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, 2.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Fri, 12 Jan 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शीतलहर चलने से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं दिला पाई। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले एक पखवाड़े से सर्दी जोरों पर है। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से लोग घरों में दुबके रहते हैं। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। यहीं नहीं सर्दी बढ़ने से सांस और दिल के मरीजों की भी परेशानी बढ़ रही है। शहर के बाजार सुबह 10 बजे खुलते हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरा होने के कारण दुकानें भी देर से खुल रही। दोपहर तक बाजार में ग्राहक कम ही नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को कोहरा होने के साथ का बादल भी छाए रहे। दोपहर करीब एक बजे तक धूप नहीं निकली। उसके बाद बादल छटे तो हल्की धूप निकली। लेकिन शीतलहर चलने से सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 2.8 और अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें