फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतों का बिखराव रोकने के लिए किया गठबंधन

Sun, 12 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन से भाजपा और बसपा के पैरों के तले की जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व में दस साल तक केंद्र में चली यूपीए सरकार एवं प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी किए हैं।

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद शनिवार को बेहट विधान सभा क्षेत्र में हरियाणा की सीमा पर स्थित फैजाबाद गांव में पार्टी प्रत्याशी नरेश सैनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


हरियाणा की पूर्व एमपी कैलाशो सैनी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष शशि वालिया, मेहरबान आलम, सपा नेता लाखन सिंह, संजीव कर्णवाल उर्फ बोबी, मुकेश चौधरी, वशिष्ठ गुप्ता, चौधरी हाशिम, पूर्व प्रमुख मुकेश चौधरी एवं राव फजलूर्रहमान, सुधीर प्रधान, डॉ. मेघराज

सैनी, प्रधान गुल सनव्वर, प्रेम सिंह काम्बोज, जयपाल काम्बोज, गुफरान, अब्दुल गफूर, डॉ. माजिद, इनाम प्रधान, कारी रिहाल, अकरम प्रधान खुशहालपुर, महक सिंह गुर्जर, हारुन नबी आदि की मौजूदगी रही। इसके अलावा गुलाब नबी आजाद ने इमरान मसूद के समर्थन में सरसावा के कुतुबपुर सहित अलग-अलग विधानसभाओं में सभाएं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें