फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ और जिला मलेरिया अधिकारी ने किया बुखार प्रभावित गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र में बुखार से तीन लोगों की मौत की खबर को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने टीम के साथ प्रभावित गांवों का दौरा कर रोगियों को उपचार मुहैया कराया। इसके साथ ही गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन के अंदर गांगनोली और चहलोली में बुखार से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया तो जिला मुख्यालय पर बैठे अफसरों ने इसका तत्काल संज्ञान लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक तथा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने गांव गांगनोली व चहलोली में पहुंचकर बुखार पीड़ितों का हाल जाना तथा परिजनों सहित अन्य लोगों की 30 से अधिक स्लाइड बनवाईं। दोनों अधिकारियों ने मृतकों के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से बात की तथा उन्हें भी उपचार मुहैया कराया। इस दौरान विभाग ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया। इस दौरान टीम ने तीस से ज्यादा लोगों की स्लाइड बनाई। सीएचसी से डॉ. नितिन सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें