फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज सहारनपुर आएंगे सीएम योगी और अखिलेश यादव

Sun, 07 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार को मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ही अलग-अलग कार्यक्रमों के चलते जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निजी समारोह में आएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 3:30 बजे उत्तराखंड के कोटद्वार से राजकीय विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे। वह चार बजे सहारनपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह कार द्वारा शाम 4:05 बजे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।
वह शाम चार बजकर दस मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। करीब एक घंटा तक वह सर्किट हाउस में कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। विकास प्राधिकरण प्रयास कर रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली रोड की प्रस्तावित नई टाउनशिप का शिलान्यास भी करें।
विज्ञापन

हालांकि समीक्षा बैठक के बाद वह शाम पांच बजकर दस मिनट पर सरसावा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे वह सरसावा एयरपोर्ट से अमौसी लखनऊ के लिए राजकीय विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निजी समारोह में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के तहत वह सुबह 11.45 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह कार द्वारा 12 बजे अंबाला रोड स्थित मन्नत फार्म के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें