फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पडे़ उद्योगों को ऑक्सीजन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना प्रकोप के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से जनपद के फैब्रिकेशन से जुड़ी करीब 40 इकाइयां प्रभावित हुई हैं। इनमें से कई में काम भी बंद हो गया है। आईआईए ने सरकार से बंद पड़ी इकाइयों को चलाने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई दोबारा शुरू कराने की मांग की है। जिले में औसतन 700 किलो ऑक्सीजन की प्रतिदिन आवश्यकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण उद्योगों को मिलने वाली ऑक्सीजन को भी मेडिकल प्रयोग के लिए रिजर्व कर दिया गया है। जनपद के फैब्रिकेशन से जुड़े करीब 40 उद्योगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यह इकाइयां विभिन्न उद्योगों के लिए मशीनरी प्लांट बनाती है। ऑक्सीजन सप्लाई स्थगित होने और आंशिक लॉकडाउन होने से इनमें से अधिकांश उद्योग बंद पडे़ हैं। जिससे उनके काम करीब एक महीने पीछे हट गए हैं। मेडिकल प्रयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखते हुए अब उद्यमी सरकार से ऑक्सीजन सप्लाई को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
उद्यमी बोले, बहाल कराएं ऑक्सीजन आपूर्ति
आईआइए के चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी का कहना है कि जिले में करीब 40 उद्योग फैब्रिकेशन से जुडे़ हैं। इनको प्रतिदिन औसतन 700 किलो ऑक्सीजन की आवश्यकता है। अब मेडिकल जरूरत के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है, इसलिए सरकार उद्योगों को सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन को जल्द बहाल कराएं।
विज्ञापन

----
उद्यमी देवेंद्र कुमार बंसल डेयरी उद्योग के लिए मशीनरी बनाते हैं। उनका कहना है कि ऑक्सीजन सप्लाई स्थगित होने से सारा काम बंद हो गया है। सरकार शीघ्र ही उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति को बहाल कराए।
------
उद्यमी सचिन जैन स्टीम बॉयलर आदि बनाते हैं। जिनका प्रयोग चीनी मिलों और पेपर मिलों आदि में होता है। उनका कहना है कि आंशिक लॉकडाउन और ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से उद्योग में कोई काम नहीं हो रहा है।
------- वर्जन --
उद्यमियों ने ऑक्सीजन सप्लाई को जल्द बहाल करने की मांग की है। क्योंकि ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से कई उद्योगों में काम पूरी तरह से बंद है। उद्यमियों की मांगों को मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-- सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें