फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लिपिक का बनाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के लिपिक अनुज सैनी की ओर से दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दोनों लोग लगातार उनकी झूठी शिकायतें नगर निगम में कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना मंडी में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अनुज सैनी द्वारा बताया गया है कि गफूर अहमद और जयपाल नाम के दो व्यक्ति उनकी नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। वह पूर्व में दो बार शिकायत कर चुके हैं। उनकी शिकायत है कि मेरे द्वारा नगर निगम में लगाया गया जन्म प्रमाण फर्जी है। शिकायत पर जांच में सच सामने आ चुका है, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र और उसमें दिए गए माता और पिता के नाम सही पाए गए हैं, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में जो जन्म प्रमाण पत्र लगाया है उसमें माता और पिता का नाम अलग है। इससे साफ है कि शिकायतकर्ताओं ने फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। अनुज का कहना है कि लगातार झूठी शिकायतों और इस तरह के फर्जीवाड़े से प्रार्थी का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें