फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती

Fri, 09 Aug 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप दसवीं कक्षा के छात्र पर है। पूरे मामला का पता तब चला जब छात्रा छह माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात में पढ़ रही है। छात्रा के पिता का निधन 22 जनवरी को हो गया था। 25 जनवरी की देर शाम छात्रा अपने घेर में जा रही थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसे पकड़ लिया तथा पास की एक खाली जगह पर ले गया। किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोर ने छात्रा को धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिस कारण छात्रा ने परिवार से कुछ नहीं बताया। दो दिन पहले जब तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टी एवं बुखार हुआ, तो छात्रा की मां ने अपनी ननद को बताया। ननद के साथ बेटी को किसी डॉक्टर के पास दिखाने के लिए ले गई। महिला डॉक्टर ने बताया कि किशोरी छह महीने की गर्भवती है। जब महिला ने अपनी बेटी से हकीकत पूछी तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अगर छात्रा छह माह की गर्भवती है तो उसका गर्भपात संभव नहीं है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - रूचि गुप्ता, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें