पुलिसकर्मी ने भीड़ की वीडियो रिकाॅर्डिंग की तो भड़के ग्रामीण
पुलिसकर्मी भीड़ की फोटो और वीडियो बनाने लगा। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और उनके बीच कहासुनी भी हुई। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस कर्मी पर हाथ छोड़ दिया। युवक ने पुलिसकर्मी को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी ने युवक के पीछे से कई वार किए।
पुलिस वाले वहां से अलग हो गए और थाने में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस फोर्स आ गई। जिस युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, उसे पकड़कर अपने साथ ले आई। घटना के बाद से पुलिस अन्य लोगों की भी तलाश कर रही, जो हंगामा कर रहे थे।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।