फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पुलिसकर्मी को मारे थप्पड़, पुलिस-फोर्स क्षेत्र मे तैनात

Sat, 02 Nov 2024 02:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रूपों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वीडियो बनाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एक पुलिसकर्मी को दनादन थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को जड़े थप्पड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला मौज्जमपुरा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने पुलिस के साथ ही मारपीट कर डाली। घटना के बाद से पुलिस फोर्स तैनात है। मामला शुक्रवार देर रात का है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार देर रात हुई घटना
मनीष पुत्र दीपचंद और सुभाष पुत्र हरी प्रसाद के बीच काफी समय से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार देर रात अचानक दोनों पक्षों के बीच फिर से रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। पता लगते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। लेकिन कुछ लोग नहीं माने। मामला बढ़ता गया।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने भीड़ की वीडियो रिकाॅर्डिंग की तो भड़के ग्रामीण
पुलिसकर्मी भीड़ की फोटो और वीडियो बनाने लगा। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और उनके बीच कहासुनी भी हुई। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस कर्मी पर हाथ छोड़ दिया। युवक ने पुलिसकर्मी को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी ने युवक के पीछे से कई वार किए।

पुलिस वाले वहां से अलग हो गए और थाने में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस फोर्स आ गई। जिस युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, उसे पकड़कर अपने साथ ले आई। घटना के बाद से पुलिस अन्य लोगों की भी तलाश कर रही, जो हंगामा कर रहे थे।

उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें