फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करोड़ों की संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा, निगम ने शुरू की जांच

Tue, 18 Jun 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के पॉश एरिया स्थित नगर निगम के सरकारी आवासीय परिसर में एक व्यक्ति ने अपने नाम का बोर्ड लगा दिया। दावा किया की यह संपत्ति उसकी है। जिस पर निगम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घंटाघर से करीब एक किलोमीटर दूर पॉश एरिया में नगर निगम के क्वार्टर बने हैं, जिनमें कर्मचारी रहते हैं। इसका पूरा परिसर बना हुआ है, जिसकी पुराने समय से चहारदीवारी होने के साथ ही गेट भी लगा हुआ है। इसी परिसर में क्वार्टरों के बाहर करीब एक हजार वर्ग गज भूमि खाली पड़ी है, जिसका इस्तेमाल बाहर लोग गाड़ियां, टेंपो और स्कूल वैन खड़ी करने के लिए करते आ रहे हैं। किसी व्यक्ति ने उक्त भूमि पर अपने नाम का बोर्ड लगाकर उक्त संपत्ति उसकी होने का दावा किया है। इसे लेकर क्षेत्रवासी हैरान हैं। इसकी शिकायत नगर निगम के मुख्य संपत्ति अधिकारी/अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने मामले में लेखपाल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया है कि संपत्ति नगर निगम की है।

नगर निगम की एक संपत्ति पर किसी व्यक्ति द्वारा अपने नाम का बोर्ड लगाने की सूचना मिली है। मामले में लेखपाल से पूछताछ की गई है, जिन्होंने संपत्ति नगर निगम की बताई है। यदि ऐसा है तो प्रवर्तन दल के साथ टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश यादव, मुख्य संपत्ति अधिकारी/अपर नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें