रोड शौ के दौरान अंबाला रोड पर लगा जाम
सहारनपुर। महानगर में जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सपा के रोड शो और भाजपा की बाइक रैली से महानगर में जाम रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत लगाई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रोड-शो महानगर के पुराने शहर में निकला। जबकि भाजपा की बाइक रैली नए शहर में निकली। इससे महानगर में कोर्ट रोड, अस्पताल पुल, अंबाला रोड, रायवाला बाजार, जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड, दिल्ली रोड सहित अन्य मार्गो पर जाम रहा। जाम में राहगीरों के फंसने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन तो काॅलोनियों की गलियों से निकल गएए लेकिन बड़े वाहन जाम का शिकार हुए। 20 मिनट का सफर आधे घंटे से ज्यादा में तय करना पड़ा। स्कूली वाहन भी जाम में फंसे नजर आए।