आज के कार्यक्रम
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से देहरादून चौक तक रन फॉर यूनिटी सुबह सात बजे से।
- नानौता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संजय चौक से रन फॉर यूनिटी सुबह सात बजे से।
-
धरना
- गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर टोडरपुर स्थित शाकंभरी शुगर मिल गेट पर किसानों का धरना सुबह 10 बजे से।
- किसान समस्याओं को लेकर बड़गांव में बेलड़ा गंगनहर पुल पर भारतीय किसान मजदूर संगठन का धरना पूर्वाह्न 11 बजे से।
-
धार्मिक
- रामपुर मनिहारान में श्री 108 विमर्श सागर जी के आगमन पर कार्यक्रम सुबह आठ बजे से।
- चिलकाना के गांव धोलाहेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर हवन व भंडारा सुबह 10 बजे से।
- शिवधाम में चल रही श्रीराम कथा के छठें दिन स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज सेतु निर्माण, लंका युद्ध, मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध और रावण वध की कथा करेंगे अपराह्न 3:30 बजे से।
-
खेल
- बेहट के सलेमपुर गदा में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता रात आठ बजे से।