सहारनपुर में अमर उजाला और इवेंट पैराडाइज द्वारा 24 मार्च से साउथ सिटी मैदान पर आयोजित होने जा रहे अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवल ऐतिहासिक होगा। इसमें तमाम घरेलू सामान की शॉपिंग से लेकर खानपान और हर आयु वर्ग के मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी।
शॉपिंग कॉर्निवल को लेकर शहर के उद्यमियों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। शॉपिंग कॉर्निवल में रियेल स्टेट से लेकर तमाम तरह के आइटम बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पाद लेकर पहुंच रही हैं।
इसमें दुपहिया और चौपहिया वाहनों से लेकर तरह-तरह के परिधान, सौफा, बेड, फर्नीचर, दवाएं, इलेक्ट्रोनिक्स का सामान, ज्वैलरी, श्रृंगार का सामान उपलब्ध रहेगा। अनेक शिक्षण संस्थाएं भी स्टॉल लगाएंगी।
साथ ही खाने के शौकीन लोगों के लिए चाइनीज, बंगाली, पंजाबी, महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी, गुजराती व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। हर आयु वर्ग के मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है।
बच्चों और युवाओं के लिए वाटर बोटिंग, ऊंट की सवारी, झूले, लाइव म्यूजिक, क्रिकेट जोन और विभिन्न तरह के खेल और प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम होगा।
यहां कराएं स्टॉल बुकिंग ः अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवल में स्थानीय व्यापारी भी अपना स्टॉल लगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर 9760039725 पर संपर्क करना होगा। मोबाइल पर बुकिंग कराने वालों के लिए विशेष छूट रखी गई है।