फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पांच फीसदी तक बढ़ेगा सर्किल रेट

Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जमीन की कीमतों में मंदी का असर साफ नजर आ रहा है। इस बार स्टांप शुल्क में आई भारी गिरावट को लेकर प्रशासन भी हैरान है, जिसके चलते इस बार सर्किल रेट में भी अधिक इजाफा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि लोग अभी भी पांच प्रतिशत तक बढ़ाए जा रहे सर्किल रेट का विरोध जता रहे हैं और अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। 12 अगस्त से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।

जिले से संभावित सर्किल रेट का निर्धारण कर लिया गया है, आपत्तियां मांगी गईं हैं और इनके निस्तारण के बाद अंतिम रूप से सर्किल रेट का निर्धारण कर दिया जाएगा। तैयार किए गए सर्किल रेट में व्यवसायिक संपत्तियों के सर्किल रेटों में वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन


तर्क दिया गया है कि छह माह पूर्व ही व्यवसायिक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के आवासीय दरों में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जबकि, ग्रामीण आवासीय दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ गांवों के कृषि की सामान्य भूमि पर दरों में आंशिक वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग, जनपदीय मार्ग एवं लिंक मार्ग की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 

इस बार नवादा रोड पर स्थित चार कॉलोनियों के उनके नाम से ही सर्किल रेट तैयार किए गए हैं। अब तक इन कॉलोनियों के रेट आसपास की कॉलोनी के नाम से बताए जा रहे थे, जिनमें शिवपुरी गैरून में रूप विहार कॉलोनी, आईटीसी रोड स्थित भगत वाटिका, ग्राम ताहरपुर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित अंबिकाधाम कॉलोनी, सेक्टर 99 के निकट स्थित विनायक विहार कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें