फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च परिसर में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी चर्च परिसर में घुसे चोर
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर की पॉश कॉलोनी में चोर एक मकान में घुस गए और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर आरके नागर ने बताया कि बाजोरिया मार्ग स्थित चर्च परिसर में नागेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह उनके परिवार की महिला टहलने गई थी। जब घर लौटी तो ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला था। घर में रखी 25 हजार रुपये नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा लोगों से भी घटना की जानकारी ली। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर दो दिन पहले कारपेंटर काम करने आए थे। उन्हें आशंका है कि कारपेंटरों ने कमरे की कुंडी हटाई है। सोमवार की सुबह मौका पाकर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें