विकास भवन में आवासीय योजना के तहत घरो की चाबी सौंपते विधायक व अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 74 पात्रों को आवासों की चॉबियां सौंपी गईं। इनमें आपदा पीड़ित और टोंगिया गांवों के पात्र शामिल हैं।
सोमवार को विकासभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निगम, गंगोह विधायक कीरत सिंह और जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी शामिल हुए। कार्यक्रम 74 पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की चॉबियां सौंपी गईं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार ने बताया कि कालूवाला, सोढ़ीनगर और भगवतपुर टोंगिया आदि सहित आपदा से प्रभावित हुए अन्य गांवों के 74 परिवार के लोगों को आवास की चॉबियां सौंपी गई है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।