फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकृत चेहरे वाले बच्चों का कराया जाएगा ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
-12 बच्चे किए गए चिह्नित, 13 अगस्त को होगा ऑपरेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में चिह्नित किए गए विकृत चेहरे वाले बच्चों का रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटीनेंटल निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। अभी तक 12 बच्चों को चिह्नित किया गया है, जिनका 13 अगस्त को ऑपरेशन होगा।
प्रभु जी की रसोई में बैठक करते हुए क्लब अध्यक्ष कपिल गोयल ने बताया कि 13 अगस्त को रोटरी भवन में शिविर लगाया जाएगा। अब तक किए गए सर्वे से पता चला कि जिले में करीब 50 बच्चे कटे-फेट होठों वाले हैं। जिन तक क्लब के सदस्य अभी तक नहीं पहुंचे हैं। सचिव तपेश ममगई ने बताया कि सभी बच्चों का ऑपरेशन 13 अगस्त को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट देहरादून में कराया जाएगा। अब तक 1190 बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी बच्चे समाज की मुख्य धारा में लौट आएंगे। स्कूल जाना शुरू कर देंगे और समाज में नई ऊंचाइयों को छुएंगें। इस मौके पर शीतल टंडन, संजय मिड्ढा, दीपक पोपली, डॉ. संजय द्विवेदी, दीपक सचदेवा, आशीष मित्तल, चमन सिंह, नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें