बेहट/छुटमलपुर/नागल/नानौता/गंगोह (सहारनपुर)। बाल दिवस पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया।
बेहट के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने छात्रों को पंडित के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर अरुण कुमार गौतम, डॉ. सुभाष चंद सागर, प्रदीप चौधरी रहे। सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, सैस एकेडमी, जनहित इंटर कॉलेज, न्यू जनहित स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छुटमलपुर के अर्ली बर्ड्स प्री स्कूल में मेक डिस्पोजल टावर, लेमन रेस, बैलेंस ऑन चेयर आदि गतिविधियां करा बच्चों का मनोरंजन कराया गया।
प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर 2 में शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को मनोरंजक गतिविधियां कराई। शान, समद, अलीशा, रिया, अर्शी, अलीशान, हर्ष, दानिश, जोया, फलक, सानिया आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। नागल के ग्राम कोटा स्थित जगदीश प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामदीन ने बताया कि दौड़, वॉलीबाल तथा रस्साखींच आदि में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पंकज राजपूत, विपुल कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार, अमित त्यागी, राखी चौहान, मीना धीमान तथा प्रेम राणा रहे। नानौता के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में शुभारंभ प्रधानाचार्य मो. अहमद खान ने किया। इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निर्देशन विज्ञान शिक्षक महक सिंह, मनोज धीमान, इसरार हैदर, शिवानी चौधरी, मोहित तनेजा, वंदना तोमर ने किया।
दुर्गा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार राणा, अध्यक्ष जय गोपाल अरोड़ा, बुशरा खान, साजिया जाफरी, शिखा पांचाल, रितु कुमारी, कामिनी पुंडीर रहे।
गंगोह एनडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत, उप प्रधानाचार्य सचिन शर्मा, रुचि राजपूत, अरविंद शर्मा एवं निदेशक पंकज कुमार रहे। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल को रंग-बिरंगे फूलों व रंगोलियों से सजाया गया। प्रधानाचार्या शालू चौधरी, उपप्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा व अमरीश चौधरी रहे। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर, गीताज्ञान संस्कार एकेडमी, विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल, बाल विद्या मंदिर, इसके अलावा एचआर इंटर कॉलेज में भी पंडित नेहरू का जन्मदिन मनाया गया।
बेहट की सैस एकेडमी में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR
नानौता के बाईट होम पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR
अर्ली बर्ड्स प्रीस्कूल में बाल दिवस मनाते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो में बाल दिवस पर केक काटते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR