फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खोजे नहीं मिल रहे टीकाकरण से छूटे बच्चे, चार दिन आगे बढ़ाया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को खोजने में स्वास्थ्य विभाग का पसीना छूट रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण से छूटे बच्चों को तलाशने में घर-घर दस्तक दे रही हैं। इसके बावजूद भी बच्चे खोजे नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से अब सर्वे को चार दिन और आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में शून्य से पांच साल तक के बड़ी संख्या में बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित हैं। इन बच्चों को तलाश कर खसरा-रूबेला, पोलियो सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण होना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बच्चों को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन दिनों नियमित टीकाकरण अभियान के तहत सर्वे चल रहा है। 13 दिसंबर तक सर्वे पूरा होना था, लेकिन टीकाकरण से वंचित सभी बच्चे नहीं मिलने की वजह से सर्वे को अब 17 दिसंबर तक किया गया है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण तीन चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण जनवरी, दूसरा फरवरी और तीसरा चरण मार्च में होगा।
सर्वे में दिक्कत हो तो बताएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने सभी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि सर्वे के दौरान कोई दिक्कत हो तो वह उन्हें अवश्य बताएं। जिससे अभियान में कोई समस्या न हो सके। टीकाकरण से छूटे बच्चों को बीमारियों से बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें