फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाल संरक्षण इकाई ने रेस्क्यू किए चार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बाल संरक्षण इकाई एंटी ह्यूमैन ट्रेफिकिंग यूनिट एवं चाइल्ड लाइन ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर चार बच्चों को रेस्क्यू किया। इनमें से तीन बच्चों के मां बाप को ध्यान रखने के निर्देश दिए। जबकि एक बालिका को बालगृह में भेजा गया है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन और आसपास के स्थानों से चार बच्चों को लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया गया। इनमें से तीन बच्चों के माता पिता को तलाश कर बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहा गया। जबकि करीब दस वर्ष की एक बालिका ने बताया कि वह गाजियाबाद के सम्राट चौक की रहने वाली है। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने बालिका को पुष्पांजलि विहार स्थित बालगृह (बालिका) भेजा दिया। इस दौरान विधि सह परिवीक्षा अधिकारी शोभित हरित, प्रवीन कुमार संरक्षण अधिकारी, संदीप कुमार, विजय आनंद, प्रवेश कुमार, आशीष, रोबिन सैनी, नियतांक चौधरी, अनु शर्मा, मुनेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें