फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्य सचिव आज आएंगे, करेंगे विभिन्न कार्याें की समीक्षा

Fri, 06 Oct 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शुक्रवार को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। वे निर्माणाधीन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास सहित अन्य कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव के आगमन को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे साढ़े नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे। पूर्वाह्न 11.45 बजे वे मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। दोपहर एक बजे मुख्य सचिव पुवांरका स्थित निर्माणाधीन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। अपराह्न 2.50 बजे से वे कलक्ट्रेट आएंगे और अपराह्न तीन बजे उन्हें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
इसके बाद मुख्य सचिव वहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। वे इंवेस्टर समिट में भाग लेने वाले उद्यमियों से बैठक कर उनसे प्रोग्रेस और उनके सामने आ रही समस्याओं की जानकारी हासिल करेंगे। 3.35 बजे से मुख्य सचिव स्मार्ट सिटी से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। 3.45 बजे वे पद्मश्री भारत भूषण के आवास पर जाएगे। इसके बाद साढे़ चार बजे मुख्य सचिव का प्रस्थान कार्यक्रम निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें