फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइलों में पास बजट की आस में अटके 11 खेल मैदान और स्टेडियम

Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्राम अध्याना में बनने वाला स्टेडियम की चिनित भूमि
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 11 खेल मैदान और स्टेडियम बनाए जाने की योजना को बजट के अभाव में पलीता लग रहा है। खेलो इंडिया योजना के तहत नकुड़ के गांव अध्याना में स्टेडियम बनना है, लेकिन तीन वर्ष बाद भी बजट जारी नहीं हो सका है। इसी तरह प्रत्येक विकासखंड स्तर पर छोटे खेल मैदान बनाए जाने की योजना भी परवान नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन

जिले में सिर्फ महानगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम हैं, लेकिन देहात क्षेत्र में कहीं पर भी स्टेडियम नहीं है। ऐसे में देहात क्षेत्रों के खिलाड़ियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। लंबे समय से खेल मैदान और स्टेडियम बनाए जाने की मांग उठती आ रही है। इसके तहत तीन साल पूर्व स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की तलाश की गई। जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने विकासखंड नकुड़ के गांव अध्याना में सात एकड़ भूमि चिह्नित कर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा था। प्रस्ताव में खेलों इंडिया के तहत बनने स्टेडियम के सभी मानकों को पूरा किया गया, जिसका बजट छह करोड़ रुपये रखा गया था। स्टेडियम बनाए जाने को शासन से हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन आज तक बजट जारी नहीं हुआ है।
बजट मिले तो बने 11 छोटे मैदान

जनपद के विकासखंड साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नानौता, देवबंद क्षेत्र में छोटे खेल मैदान बनाए जाने हैं, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी खेल मैदान नहीं बन पाए। इसके लिए विभाग को कुछ जगहों पर न ही भूमि और न ही बजट जारी हो सका है।
विज्ञापन

भायला में स्टेडियम के चल रही भूमि की तलाश

देवबंद क्षेत्र के गांव भायला में स्टेडियम बनाया जाना है, लेकिन इसके लिए विभाग को जमीन ही नहीं मिल पाई है। यह स्टेडियम भी खेलो इंडिया योजना के तहत बनेगा, लेकिन जमीन न मिलने की वजह यहां भी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
दोबारा भेजा गया प्रस्ताव
अध्याना में बनने वाले स्टेडियम के लिए दोबारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि इसके लिए जल्द बजट जारी होगा और स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसी तरह भायला में स्टेडियम बनाने को भूमि की तलाश चल रही है। प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भी खेल मैदान की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

-मयंक कुंडू, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें