फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी दौरा: पढ़िए मुख्यमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें, कहा-ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी गति

Mon, 24 Apr 2023 05:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सीएम योगी दौरा अपडेट : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को गति मिलेगी। पढ़िए सीएम योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें-
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी की पावन धरा सहारनपुर से सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का शंखनाद किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। आगे पढ़िए मुख्यमंत्री योगी के भाषम की 10 बड़ी बातें-

विज्ञापन


1. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आज काननू का राज है। प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में नजीर बनी है। आज यूपी में नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब ओर चंगा है। 

2. उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने जनता से निकाय चुनाव में महापौर, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों समेत सभी पदों पर उतरे भाजपा प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान किया।

विज्ञापन

3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि सहारनपुर की जनता का हमेशा से आशीर्वाद मिलता रहा। उन पर मां शाकंभरी और बाला सुंदरी देवी की कृपा बनी रहती है। इसलिए वो इस पावन धरा से निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत करने आए हैं। 

4. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकार का काम ही दंगा करना था। बीते छह साल में यूपी में विकास हुआ है, काननू का राज कायम हुआ है। 

5. सीएम योगी ने कहा कि माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए है, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है। 

6. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में रंगदारी ना फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती। 

7. उन्होंने कहा कि यूपी में अब कर्फ्यू नहीं कांवड यात्रा होती है, उपद्रव नहीं, उत्सव हमारी पहचान है। माफिया नहीं, महोत्सव हमारी पहचान है।

8. सीएम योगी ने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया है। हमने किसी की जाति या मजहब नहीं देखा, हमनें तो सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इस मूलमंत्र को जीवन का हिस्सा बनाकर हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन

9. सीएम योगी ने मंच से महापौर पद से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार समेत सभी निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए उन्हें जीताने का आह्वान जनता से किया।

10. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार डबल इंजन से विकास कार्य करा रही है। लेकिन अब शहरों और कस्बों में विकास के लिए तीसरे इंजन की भी जरूरत है। इसलिए विकास की गति ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें