फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरा: मुख्यमंत्री योगी ने कमिश्नर को दिए ये सख्त निर्देश, इस बात को लेकर जताई खास नाराजगी

Wed, 17 Aug 2022 09:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सीएम योगी ने कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर खास नाराजगी जताई है। उन्होंने कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आज सहारनपुर पर थे।
विज्ञापन
अधिकारियों से जानकारी लेते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मंडलायुक्त सहारनपुर को एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मां शांकभरी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य धीमी गति से होने व 11 साल बाद भी बेहट में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं बनने पर नाराजगी जताई और 15 दिन में मंडलायुक्त से रिपोर्ट मांगी हैं, जिससे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके। इससे पहले सीएम ने जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सहारनपुर में प्लाइवुड फैक्टरी लगाए जाने के लिए लाइसेंस दिए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिवालिक से निकलने वाली हिंडन नदी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद से होकर गुजरती है। इन जिलों के लिए यह नदी बहुत अहम है। लोगों को जागरूक करें कि नदी में प्रदूषित पानी, कूडा-कचरा नहीं डाला जाए। 

उन्होंने मंडलायुक्त को नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, उद्योग विभाग के साथ समिति बना कर एक सप्ताह में कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा। सीएम ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से पूछा कि 11 साल बाद भी बेहट में प्रस्तावित स्पोटर्स कॉलेज का निर्माण क्यों नहीं हुआ है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण धीमा होने पर भी जवाब मांगा। कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह के बिजली की समस्या और परिवहन के लिए विवि तक बसें नहीं होने की समस्या रखने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल बिजली उपलब्ध कराने, सहारनपुर से विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराने को कहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान
विज्ञापन


उन्होंने विवि, स्पोर्ट्स कॉलेज, गंगोह में आईटीआई और एफएसडीए लैब का निर्माण में हुई देरी की जांच के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी बना कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें