सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने मंडलायुक्त कार्यालय परिसर और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। मंडलायुक्त कार्यालय पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जेबीएस इंटर कॉलेज के छात्रों, गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए आंदोलनों का जिक्र करते हुए क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश है, जो दुनिया का बड़ा लोकतंत्र है। आज हम लाखों शहीदों एवं देशभक्तों के बलिदान की वजह से स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हम सबको किसानों, महिलाओं, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्गों की मदद करने का संकल्प लेना चाहिए। अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के दो लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का चेक भी सौँपे। जिलाधिकारी ने देश के आजादी के शहीदों को नमन किया। उन्होंने जनपद के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पर कई ऐसे स्थल है जिनका संबंध देश की आजादी के आंदोलन से रहा है। यहां के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहूति दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, डिप्टी कलक्टर संजीव कुमार, हेमन्त पटेल आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विहार स्कूल आयोजित कार्यक्रम जयघोष करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
मिशन कंपाउंड में घरो में लगे तिरंगे- फोटो : SAHARANPUR
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वाजारोहण करते डीएम- फोटो : SAHARANPUR
सोफिया गर्ल्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्ना प्रदेशो की पोशाक में क- फोटो : SAHARANPUR