फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्यमंत्री आज करेंगे मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण

Thu, 25 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्थल का निरीक्षण करते मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार यानि आज को सहारनपुर आएंगे। वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे हैं। पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्व विद्यालय के नजदीक ही हेलीपैड बनाया गया। एडीजी, जिलाधिकारी और एसएसपी ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12.25 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से 12.45 बजे मुख्यमंत्री मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के पास बनाए गए हेलीपैड पर राजकीय हेलीकाॅप्टर से पहुंचेंगे। 12:45 से सवा एक बजे तक विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के पास बनाए हेलीपेड पर पहुंचेंगे, जहां से एक बजकर 15 मिनट पर पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील के गांव तुलसीपुर में शिव गोरखनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे।
जनता रोड पर कराई सफाई
जनता रोड पर सैकड़ों कर्मचारी सफाई में जुटे रहे। सड़क किनारे ऊगी घास और कूड़े को हटाया गया। बरसात होने के कारण हेलीपैड वाले स्थान पर कीचड़ व पानी भरा था, जिससे हेलीपैड बनाने में मजदूरों को काफी दिक्कत हुई। नगर निगम की गाड़ी लगाकर वहां से पानी निकाला गया और मिट्टी डालकर भूमि समतल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था, रूट रहेगा डायवर्ट

सहारनपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा।

राकेश कैमिकल पुलिस चौकी तरफ से बरौली की तरफ जाने वाले वाहन भारत माता नुमाइशकैंप से पुरानी चुंगी से बेहट रोड होकर जाएंगे।

बरौली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें पुवांरका जाना है, वह मुजफ्फराबाद-कलसिया होकर जाएंगे।

सहारनपुर से जनता रोड की से गांव बरौली व पुवांरका की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें