सहारनपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों के निर्माण में देरी पर शासन ने प्रभारी अधिशासी अभियंता आशीष मेहरोत्रा को निलंबित करने के बाद जांच भी शुरू कर दी है। मेरठ के मुख्य अभियंता को जांच अधिकारी बनाया गया है।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन इकाई के अधिशासी अभियंता आशीष के पास दो साल से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इकाई के अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त प्रभार था। अतिरिक्त प्रभार होने के चलते ही वह सड़काें के निर्माण पर गंभीरता से काम नहीं कर रहे थे।
आरोप है, कि जो सड़कें 2023, 2024 और 2025 में पूर्ण की जानी थी वह भी नहीं हुई। सड़कों को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने के आरोप भी उन पर थे। तीन सड़कों के निर्माण में देरी के चलते उन्हें निलंबित किया गया है। साथ ही जांच भी बिठी दी गई है। मुख्य अभियंता संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निलंबन के साथ ही शासन ने जांच भी बिठा दी है। मेरठ के मुख्य अभियंता को जांच अधिकारी बनाया गया है।