शिविर लगाकर की उद्यमियों के दिल की जांच
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज और एक निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हार्ट जांच शिविर लगाया गया। इसमें संगठन के सदस्यों के दिल की जांच कराई गई।
दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में हार्ट से संबंधित सभी टेस्ट किए गए। इनमें ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, टीएमटी, ईसीजी, ईको आदि शामिल हैं। डॉ. अजय सिंह कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सर्दियों के दिनों में व्यायाम करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा सभी को समय पर भोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर शरीर की जांचें अवश्य करानी चाहिए। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही खुशहाल जीवन का आधार है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी संस्था के सदस्यों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाया है। डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. रवि जैन, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. सिद्धार्थ बंसल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अमित चौधरी, सुनील सूरी, एचएस चड्ढा, मनजीत सिंह अरोड़ा, अमर गुप्ता, संजय कपूर, सुभाष मिगलानी, संजय गुप्ता, एमपी सिंह भोपाराय, रविंद्र कालरा, रवि टंडन आदि मौजूद रहे।