भूतेश्वर मन्दिर से श्री मद भागवत कथा को लेकर निकली मंगल कलश यात्रा में शमिल श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। धर्म प्रसार सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ देव पूजन के साथ हुआ।
पूजा अर्चना मुख्य यजमान अनेश शर्मा और यज्ञाचार्य संजीव शास्त्री एवं पंडित अमित भारद्वाज द्वारा कराई गई। इसके बाद देव पूजन हुआ। इसके साथ ही श्री सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला शामिल हुई। इस दौरान कथा व्यास सुभाष आचार्य, पंडित भारत भूषण, जयप्रकाश, योगेश गोनियाल, पंडित अनिल, योगेश दीक्षित, जगमोहन, आनंद प्रकाश, मुकेश सिंघल, श्रवण गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, मनीष शर्मा, रश्मि शर्मा मौजूद रहे। संवाद