फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मॉरीशस में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.10 लाख की ठगी

Fri, 12 Dec 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनौती खुर्द निवासी डी-फार्मा छात्र साकिब से मॉरीशस में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.10 लाख रुपये की ठगी की गई। एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

साकिब ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी उवेश से जान-पहचान थी। उवेश ने मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में नौकरी का झांसा दिया। इसके लिए उसने 40 हजार रुपये नकद और 3.70 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से लिए। तीन मई 2025 को दोनों के बीच लिखित एग्रीमेंट भी हुआ, जिसमें 80 हजार रुपये मासिक वेतन और रहने-खाने की व्यवस्था का वादा किया गया था।
आरोप है कि रकम मिलने के बावजूद साकिब को नौकरी पर नहीं भेजा गया। आठ माह बाद 12 सितंबर 2025 को उसे रूस के मॉस्को भेज दिया गया, जहां 17 सितंबर तक न नौकरी मिली, न रहने का इंतजाम। जब उसने उवेश से संपर्क किया तो उसने धमकी दी।
विज्ञापन

परेशान छात्र किसी तरह भारत लौटा और उसके लगभग 1.07 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च भी हुए। आरोप है कि 19 सितंबर 2025 उवेश दो अज्ञात बदमाशों के साथ उसके घर में घुस आया। गाली-गलौज के बाद तीनों ने लाठी-डंडों से हमला किया और उवेश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद उवेश व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें