फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीए की छात्रा से 98 हजार की ठगी

Sat, 04 Feb 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। बीए की छात्रा से 98 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। छात्रा ने साइबर क्राइम टीम व पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना तीतरो क्षेत्र के गांव खड़लाना निवासी बीए की छात्रा ने साइबर क्राइम टीम व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि उसके परिवार के लोगों को श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक कार्ड जारी किया गया है। प्रदेश सरकार की एक योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रति व्यक्ति आठ हजार रुपये का अशंदान दिया जा रहा है। आप अपने मोबाइल एप के माध्यम से जांच लें कि आपको जो रुपये भेजे गए हैं वह आपके खाते में आ गए हैं। छात्रा ने जैसे ही मोबाइल एप में यूजर आईडी और पासवर्ड भरे तो उसके खाते से 49-49 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन का मेसेज उसके मोबाइल पर आ गया।
विज्ञापन

उसने अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक किया, तो सारी रकम पर साइबर ठगों ने हाथ साफ कर दिया था। ठगी की जानकारी होने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है, कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें