बाजोरिया इंटर कॉलेज मेदान में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ
- फोटो : SAHARANPUR
चौहान क्रिकेट एकेडमी ने 81 रन से जीता फाइनल
सहारनपुर। चौहान क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल चौहान एकेडमी और शेमफोर्ड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चौहान एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 266 रन बनाए। इसमें विनीत ने 72, उज्ज्वल ने 69 और जतिन ने 52 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शेमफोर्ड क्लब की टीम 185 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथि रहे शैलेंद्र भूषण गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। इसमें महेश भोला, पार्षद कार्तिक चौहान, सचिन शर्मा, संजीव पुंडीर, अर्जुन चौहान, मयंक शर्मा आदि रहे।